एजेंसी न्यूज

आज से लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने के लिए लगाना होगा जीरो, जानें वजह

दूरसंचार कंपनियों ने ग्राहकों को बृहस्पतिवार को याद दिलाया कि उन्हें शुक्रवार 15 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल लगाते समय पहले शून्य डायल करना पड़ेगा. दूरसंचार विभाग ने हाल ही में इसका निर्देश जारी किया है.

आज से लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने के लिए लगाना होगा जीरो, जानें वजह
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नयी दिल्ली, 15 जनवरी : दूरसंचार (Telecom) कंपनियों ने ग्राहकों को याद दिलाया कि उन्हें शुक्रवार 15 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल लगाते समय पहले शून्य डायल करना पड़ेगा. दूरसंचार विभाग ने हाल ही में इसका निर्देश जारी किया है. एयरटेल (Airtel) ने अपने फिक्स्ड लाइन उपयोक्ताओं को बताया, ‘‘15 जनवरी 2021 से अमल में आ रहे दूरसंचार विभाग के एक निर्देश के तहत आपको अपने लैंडलाइन से किसी मोबाइल पर फोन मिलाते समय नंबर से पहले शून्य डायल करना होगा.’’

रिलायंस जिओ (Reliance Jio) ने भी अपने फिक्स्ड लाइन उपयोक्ताओं को यह याद दिलाया. दूरसंचार विभाग ने नवंबर में कहा था कि उपभोक्ताओं को 15 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करते समय पहले शून्य डायल करना होगा. संचार मंत्रालय का कहना है कि इस कदम से भविष्य के लिये कई नये नंबर की संभावनायें सृजित होंगी. इससे करीब 253.9 करोड़ नये नंबर बनाये जा सकेंगे. यह भी पढ़ें : जरुरी जानकारी | दूरसंचार कंपनियों ने दिलायी याद, 15 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल पर फोन के लिए शून्य लगाएं

सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पीके पुरवर ने इस बारे में संपर्क किये जाने पर कहा कि ग्राहकों को इससे अवगत कराने की शुरुआत की जा चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2021 10:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).