देश की खबरें | 13 फरवरी : अमेरिकी बम वर्षक विमानों ने बगदाद के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यह तथ्य इतिहास में दर्ज है कि 1991 में 13 फरवरी को अमेरिका के बमवर्षक विमानों ने कथित रूप से इराक के रिहायशी इलाकों पर बमबारी की, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। अमेरिका ने दावा किया कि उसने सैनिक बंकर को निशाना बनाया था, जबकि इराक का आरोप था कि अमेरिका ने रिहायशी इलाके को निशाना बनाया। मरने वालों में बहुत से बच्चे और महिलाएं शामिल थीं।