एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | सिमरन और यादव को विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में स्वर्ण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पैरा एथलीटों ने 12वीं फाजा अंतरराष्ट्रीय विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो स्वर्ण पदक सहित पांच पदक जीते।

खेल की खबरें | सिमरन और यादव को विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में स्वर्ण

दुबई, 12 फरवरी भारतीय पैरा एथलीटों ने 12वीं फाजा अंतरराष्ट्रीय विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो स्वर्ण पदक सहित पांच पदक जीते।

सिमरन ने महिला 100 मीटर टी13 फाइनल में 12.74 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। चीन ग्रां प्री 2019 में पदक के बाद यह सिमरन का दूसरा अंतरराष्ट्रीय पदक है।

नीरज यादव ने पुरुष चक्का फेंक एफ55 स्पर्धा में 35.49 मीटर के प्रयास के साथ भारत के लिए दिन का दूसरा पदक जीता।

भाला फेंक में एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक विजेता यादव ने इग्नास मादुमला एमत्वेवे (35.49 मीटर) और ईरान के पैरालंपिक पदक विजेत हमीद अमिरी (27.25 मीटर) को पछाड़ा।

टी13 वर्ग में दृष्टि बाधित खिलाड़ी जबकि एफ55 वर्ग में वे खिलाड़ी बैठकर हिस्सा लेते हैं जिनकी मांसपेशियां की ताकत कम है, सीमित मूवमेंट है, अंगों में समस्या है या पैर की लंबाई में अंतर है।

सिमरन ने स्पर्धा के बाद कहा, ‘‘मुझे अंतत: अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर काफी अच्छा लग रहा है। लगभग दो साल के बाद मैं किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हूं। हालांकि मैं पैर की मांसपेशियों में दर्द महसूस कर रही थी, पुरानी चोट उभरी है।’’

दिल्ली की इस दृष्टि बाधित एथलीट ने कहा, ‘‘मेरा सपना तोक्यो पैरालंपिक खेलों में विश्व रिकॉर्ड तोड़ना है। मेरा लक्ष्य 11.40 सेकेंड है। मैं अपने समय में सुधार के लिए कड़ी मेहनत करूंगी।”

पुरुष टी44 लंबी कूद फाइनल में प्रवीण कुमार (5.95 मीटर) और प्रदीप (5.73 मीटर) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते।

भाग्यश्री महामीर जाधव ने महिला भाला फेंक एफ 34 स्पर्धा में 11.36 मीटर के प्रयास से कांस्य पदक जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2021 08:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).