देश की खबरें | कोविड-19 के खिलाफ सामूहिक प्रतिरोधक क्षमता का लक्ष्य हासिल करना मुश्किल : गुलेरिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने रविवार को दावा किया कि कोविड-19 के खिलाफ सामूहिक प्रतिरोधक क्षमता (हर्ड इम्युनिटी) को हासिल करना ‘‘काफी कठिन’’ है। साथ ही, भारत में ‘‘व्यावहारिक संदर्भ में’’ इस बारे में नहीं सोचना चाहिए, खासकर ऐसे समय में जब कोरोना वायरस के ‘‘अलग-अलग स्वरूप’’ सामने आ रहे हैं और प्रतिरोधक क्षमता घट रही है।