एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19: सोमवार से महाराष्ट्र में राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक जमावड़े पर रोक-उद्धव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को घोषणा की कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य में सोमवार से सभी राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक जमावड़े पर रोक होगी।

देश की खबरें | कोविड-19: सोमवार से महाराष्ट्र में राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक जमावड़े पर रोक-उद्धव

मुंबई, 21 फरवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को घोषणा की कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य में सोमवार से सभी राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक जमावड़े पर रोक होगी।

ठाकरे ने टेलीविजन पर अपने संबोधन में यह भी कहा कि राजनीतिक आंदोलन को अगले कुछ दिनों के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि उसमें भीड़ एकत्रित होती है।

उन्होंने कहा, ‘‘महामारी राज्य में अपना सिर उठा रही है, लेकिन क्या यह एक और लहर है इसका पता आठ से 15 दिनों में चलेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हो सकता है कि लॉकडाउन कोविड-19 का समाधान नहीं हो, लेकिन यह वायरस के चक्र को तोड़ने का एकमात्र विकल्प है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 उचित व्यवहार आवश्यक है और नियमों का उल्लंघन करने वालों को दंडित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के अनुसार, कोरोना वायरस के खिलाफ युद्ध में मास्क एकमात्र ‘‘ढाल’’ है।

ठाकरे ने कहा, ‘‘मास्क पहनें, अनुशासन बनाए रखें और लॉकडाउन से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाये रखने के नियम का पालन करें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2021 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).