देश की खबरें | संघर्ष में मारे गये आरएसएस कार्यकर्ता के परिवार की देखभाल करेगी भाजपा: प्रह्लाद जोशी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केरल के अलप्पुझा जिले में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में मारे गये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता के परिवार की देखभाल करेगी। साथ ही, उन्होंने राज्य के सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएएफ) पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि उसमें इस मामले की जांच कराने की ‘इच्छा शक्ति’ नहीं है तो वह इसे सीबीआई को सौंप दे।