जरुरी जानकारी | 2021-22 में एक दर्जन से अधिक वित्तीय सेवा कंपनियों के 55,000 करोड़ रु. के आईपीओ आएंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भुगतान क्षेत्र की प्रमुख कंपनी पेटीएम के निदेशक मंडल ने 22,000 करोड़ रुपये की शेयर बिक्री योजना को मंजूरी दे दी है। ऐसे में आने वाले दिनों में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का बाजार काफी बड़ा रहने की उम्मीद है। वित्तीय प्रौद्योगिकी सहित करीब एक दर्जन वित्तीय सेवा कंपनियां चालू वित्त वर्ष के दौरान 55,000 करोड़ रुपये से अधिक के आईपीओ लाने की तैयारी कर रही हैं। निवेश बैंकरों ने यह जानकारी दी।