देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में पुलिस के साथ मुठभेड़ में छह माओवादी ढेर, ओडिशा के मलकानगिरि में भी मुठभेड़
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में बुधवार तड़के राज्य पुलिस के 'एलीट ग्रेहाउंड्स' के साथ कथित मुठभेड़ में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की तीन महिला सदस्य सहित कुल छह कथित माओवादी मारे गए। वहीं, पड़ोसी ओडिशा के मलकानगिरि जिले में भी सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच गोलीबारी की घटना हुई।