विदेश की खबरें | ब्रिटेन में गत एक सप्ताह में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप से संक्रमित 33,630 मरीज मिले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन में गत एक सप्ताह में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप से संक्रमित 33,630 नए मरीज मिले हैं, इसके साथ ही ब्रिटेन में वायरस के इस स्वरूप से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 75,953 हो गई है। वायरस के इस स्वरूप को सबसे पहले भारत में चिह्नित किया गया था और अब ब्रिटेन में 99 प्रतिशत नए मरीज इसी स्वरूप से संक्रमित पाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।