जरुरी जानकारी | कमजोर हाजिर मांग के कारण कच्चा तेल वायदा कीमतों में गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चे तेल का वायदा भाव 13 रुपये यानी 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,229 रुपये प्रति बैरल रह गया।
नयी दिल्ली, 18 जून कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चे तेल का वायदा भाव 13 रुपये यानी 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,229 रुपये प्रति बैरल रह गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चा तेल के जून डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 13 रुपये यानी 0.25 प्रतिशत की गिरावट लेकर 5,229 रुपये प्रति बैरल रह गई, जिसमें 2,750 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों में कमी लाने से वायदा कारोबार में कच्चा तेल कीमतों में गिरावट आई।
वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टैक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का दाम 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.73 डालर प्रति बैरल रह गया। जबकि, वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 0.56 प्रतिशत घटकर 72.67 डालर प्रति बैरल रह गया।
इस बीच, ब्रेंट कच्चे तेल का भाव न्यूयार्क में 0.56 प्रतिशत घटकर 72.67 डालर प्रति बैरल रह गया।
जतिन
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2021 05:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

