COVID-19 Update: भारत में 42,766 नए मामले, 1,206 लोगों की मौत
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 42,766 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 3,07,95,716 हुई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,55,033 हुई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 1,206 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,07,145 हो गयी.