एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | वेस्टइंडीज ने पहले टी20 में आस्ट्रेलिया को 18 रन से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मेजबान ने पहले बल्लेबाज के लिये भेजे जाने पर छह विकेट पर 145 रन बनाये । आंद्रे रसेल ने 28 गेंद में 51 और लैंडल सिमंस ने 27 रन जोड़े ।

खेल की खबरें | वेस्टइंडीज ने पहले टी20 में आस्ट्रेलिया को 18 रन से हराया

मेजबान ने पहले बल्लेबाज के लिये भेजे जाने पर छह विकेट पर 145 रन बनाये । आंद्रे रसेल ने 28 गेंद में 51 और लैंडल सिमंस ने 27 रन जोड़े ।

जवाब में आस्ट्रेलिया ने एक समय तीन विकेट पर 70 रन बना लिये थे लेकिन आखिरी छह विकेट 19 रन के भीतर गंवा दिये और 16 ओवर में 127 रन पर आउट हो गई । उबेद मैकॉय ने 26 रन देकर चार और हेडन वॉल्श ने 23 रन देकर तीन विकेट लिये ।

आस्ट्रेलिया के लिये मिशेल मार्श ने सर्वाधिक 51 रन बनाये और बाद में दो विकेट भी लिये । जोश हेजलवुड ने तीन विकेट चटकाये । सलामी बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने 14 गेंद में 33 रन बनाकर आस्ट्रेलिया को अच्छी शुरूआत दिलाई लेकिन बाकी बल्लेबाज उसका फायदा नहीं उठा सके ।

मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने घुटने के बल बैठकर नस्लवाद के विरोध में चल रही मुहिम को समर्थन दिया ।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बाद में बयान जारी करके कहा ,‘‘ आस्ट्रेलियाई पुरूष क्रिकेट टीम नस्लवाद आधारित भेदभाव के खिलाफ वेस्टइंडीज टीम के साथ है । इसीलिये हमारे खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों के साथ घुटने के बल बैठने का फैसला किया ।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2021 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).