देश की खबरें | चुनाव के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक को भाजपा कार्यकर्ताओं ने थप्पड़ मारा, उन्नाव में पत्रकार को सीडीओ ने पीटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की कड़ी में शनिवार को संपन्न हुए क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव के दौरान जहां इटावा के अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रशांत कुमार प्रसाद को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया, वहीं उन्नाव में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पर एक टीवी चैनल के पत्रकार को पीटने का आरोप लगा है। प्रतापगढ़ और सोनभद्र में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी हंगामा किया और तोड़फोड़ की। प्रतापगढ़ जिले में सपा के एक पूर्व विधायक समेत 161 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।