एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | इटली से 17 जुलाई को तोक्यो रवाना होंगे भारतीय मुक्केबाज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत का ओलंपिक मुक्केबाजी दल 17 जुलाई को इटली के असीसी से तोक्यो के लिये रवाना होगा।

देश की खबरें | इटली से 17 जुलाई को तोक्यो रवाना होंगे भारतीय मुक्केबाज

नयी दिल्ली, 11 जुलाई भारत का ओलंपिक मुक्केबाजी दल 17 जुलाई को इटली के असीसी से तोक्यो के लिये रवाना होगा।

भारतीय दल तोक्यो ओलंपिक की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिये इस समय असीसी में ट्रेनिंग करने में जुटा है जिसमें पांच पुरूष और चार महिला मुक्केबाज शामिल हैं।

भारतीय दल में दुनिया के नंबर एक और एशियाई खेलों के चैम्पियन अमित पंघाल (52 किग्रा), मनीष कौशिक (63 किग्रा), विकास कृष्ण (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा) और सतीश कुमार (91 किग्रा) के अलावा छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (51 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) शामिल हैं।

एक अधिकारिक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘यात्रा की योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है, टीम 17 जुलाई से तोक्यो के लिये रवाना होगी। ’’

भारत से भी पहला दल इसी दिन तोक्यो के लिये रवाना होगा।

टीम के साथ जाने वाले सहयोगी स्टाफ में पुरूष हाई परफोरमेंस निदेशक सांटियागो निएवा, महिला हाई परफोरमेंस निदेशक रफाएल बर्गामास्को, पुरूष राष्ट्रीय मुख्य कोच सीए कटप्पा, महिला राष्ट्रीय मुख्य कोच मोहम्मद अली कमर और सहायक कोच छोटे लाल यादव शामिल हैं।

छोटे लाल मैरीकॉम के निजी कोच हैं। मैरीकॉम का यह दूसरा और अंतिम ओलंपिक होगा। उन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक में मुक्केबाजी के पदार्पण में कांस्य पदक जीता था।

दो फिजियो रोहित कश्यप और आयुष येखांडे और टीम डॉक्टर करणजीत सिंह भी साथ होंगे।

भारत से तोक्यो जा रहे खिलाड़ियों को अतिरिक्त पाबंदियां झेलनी होंगी और तीन दिन के कड़े पृथकवास में रहना होगा जिसके बाद उनकी रोज कोविड-19 जांच की जायेगी।

लेकिन विदेशों में जैसे यूरोप में ट्रेनिंग कर रहे खिलाड़ियों को थोड़ी राहत मिलेगी और उनका पृथकवास इतना कड़ा नहीं होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2021 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).