देश की खबरें | भतीजे पर पटोले की टिप्पणी पर पवार ने कहा- छोटे लोगों की बातों पर प्रतिक्रिया नहीं देता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं से पुणे का प्रभारी मंत्री राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार के स्थान पर ‘अपने आदमी’ को बनाने की कथित तौर पर बात करने के दो दिन बाद राकांपा प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि वह ‘छोटे लोगो’ की बातों पर प्रतिक्रिया नहीं देते, अगर सोनिया गांधी कुछ कहती हैं तो वह बोलेंगे।