देश की खबरें | सीमा विवाद के मुद्दे पर पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अमित शाह की बैठक जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच अंतर राज्यीय सीमा विवादों और कोविड-19 मामलों में वृद्धि के विषय पर शनिवार को बैठक शुरू हुई । एक अधिकारी ने बताया कि पाइनवुड होटल एनेक्सी में शाम छह बजे से असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और सिक्किम के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख बंद कमरे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक कर रहे हैं।