केरल: TVS मोटर ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube, एक बार चार्ज होने पर चलेगी 75 किलोमीटर
केरल के परिवहन मंत्री एंटनी राजू और टीवीएस मोटर कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक सुदर्शन वेणु ने संयुक्त रूप से इस स्कूटर को पेश किया.
केरल के परिवहन मंत्री एंटनी राजू और टीवीएस मोटर कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक सुदर्शन वेणु ने संयुक्त रूप से इस स्कूटर को पेश किया. कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘टीवीएस आईक्यूब एक बिजली से चलने वाला और पर्यावरण अनुकूल स्कूटर है जो उन्नत इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन और अगली पीढ़ी के टीवीएस स्मार्टएक्सोनेक्ट प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित है.
वेणु ने कहा कि टीवीएस मोटर एक डिजिटल पीढ़ी की कंपनी के रूप में बदल रही है और विश्वस्तरीय पर्यावरण अनुकूल ओर कनेक्टेड उत्पाद पेश कर रही है. वही कंपनी ने बताया कि आईक्यूब स्कूटर 4.4 किलोवॉट की मोटर से लैस है। साथ ही स्कूटर की अधिकतम गति 78 किलोमीटर प्रति घंटा है और पूरी तरह चार्ज होने के बाद यह 75 किलोमीटर तक चल सकता है. यह भी पढ़े: Kolkata: पेट्रोल और डीजल के बढ़ते कीमतों के खिलाफ सड़क पर उतरी ममता बनर्जी, ई-बाइक रैली निकाली
टीवीएस मोटर ने बताया कि स्कूटर को उनकी आधिकारिक वेबसाइट के जरिये पांच हजार रुपये के बुकिंग शुल्क के साथ बुक कराया जा सकता है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2021 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

