देश की खबरें | राजस्थान के कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश, बांधों का जलस्तर बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी हिस्सों के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश जबकि बारां, सवाईमाधोपुर जिलों में एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश और करौली, झालावाड़, दौसा, टोंक बूंदी, कोटा व जयपुर में भारी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण राज्य की कुछ नदियों/बांधों का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।