एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 31 रुपये की गिरावट, चांदी 372 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर वैश्विक रुख और रुपये के मूल्य में सुधार के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 31 रुपये की गिरावट के साथ 46,891 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 31 रुपये की गिरावट, चांदी 372 रुपये टूटी

नयी दिल्ली, तीन अगस्त कमजोर वैश्विक रुख और रुपये के मूल्य में सुधार के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 31 रुपये की गिरावट के साथ 46,891 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

सोने का पिछला बंद भाव 46,922 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चांदी भी 372 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 66,072 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसका पिछला बंद भाव 66,444 रुपये था।

विदेशी विनिमय बाजार में सुबह के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया अपरिवर्तित रख से खुला और बाद में चार पैसे की तेजी के साथ 74.30 रुपये प्रति डॉलर हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल के अनुसार, ‘‘अमेरिकी जिंस बाजार में कमजोरी के रुख और रुपये के मूल्य में सुधार आने के बीच दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 31 रुपये की गिरावट आई।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हानि दर्शाता 1,810 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था जबकि चांदी 25.34 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2021 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).