विदेश की खबरें | मजाक नहीं: भेड़ों और अल्पाकाओं से अधिक बुद्धिमान साबित हुईं हैं बकरियां
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ऐबरिस्टविथ (ब्रिटेन), 17 अप्रैल (द कन्वरसेशन) जब हम बुद्धिमान पशुओं के बारे में सोचते हैं तो आमतौर पर भेड़-बकरी जैसे जानवर हमारे जेहन में सबसे पहले नहीं आते। हमारे जेहन में चिंपांजी, आरंगुटान, कैपुचिन्स जैसे पशु या कौए जैसा पक्षी आता है। लेकिन मेरे शोध में पता चला है कि भेड़, बकरियां और अल्पाका जैसे पशु भी कम अक्लमंद नहीं होते।