एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए शिअद ने परुपकार सिंह घुम्मन को मैदान में उतारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को परुपकार सिंह घुम्मन को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

देश की खबरें | लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए शिअद ने परुपकार सिंह घुम्मन को मैदान में उतारा

चंडीगढ़, 17 अप्रैल शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को परुपकार सिंह घुम्मन को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

शिअद नेता दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि घुम्मन पेशे से वकील हैं और वह लुधियाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं।

चीमा के मुताबिक, शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने क्षेत्र के सभी मौजूदा और पूर्व नगर पार्षदों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा के बाद घुम्मन की उम्मीदवारी की घोषणा की।

चीमा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पार्टी के प्रति घुम्मन के समर्पण को देखते हुए सर्वसम्मति से उनके नाम की सिफारिश की गई।

चीमा के अनुसार, बादल ने पांच सदस्यीय प्रचार अभियान समिति की भी घोषणा की, जिसमें महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, हीरा सिंह गाबड़िया, हरीश राय ढांडा, प्रीतपाल सिंह पाली और डॉ. दलजीत सिंह चीमा शामिल हैं, जो समन्वयक के रूप में कार्य करेंगे।

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट इस साल जनवरी में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद खाली हो गई थी। इस सीट पर उपचुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

‘आप’ ने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम से चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को टिकट दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2025 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).