विदेश की खबरें | विश्व नेताओं ने रूस के खिलाफ दंडात्मक कदम उठाए, ईयू के निशाने पर पुतिन और लावरोव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रसेल्स, 25 फरवरी (एपी) रूस के आक्रमण के बाद संयुक्त राष्ट्र मानवीय कोष में यूक्रेन के लिये दो करोड़ डॉलर और ईयू आर्थिक सहायता कोष में 1.5 अरब यूरो देने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा जापान, ऑस्ट्रेलिया, ताइवान और अन्य देशों ने रूस पर नए और कड़े प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने रूस की कार्रवाई की निंदा भी की है।