COVID-19: देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 77,152 हुई
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,561 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,29,45,160 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 77,152 रह गई है. देश में लगातार 25 दिन से संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या एक लाख से कम बनी है.