Sensex Update: एशियाई बाजारों में सकारात्मक रूख से सेंसेक्स 350 अंक से अधिक चढ़ा
रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद एशियाई बाजारों में सकारात्मक रूख से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक से अधिक चढ़ गया. इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 353.52 अंक या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55,822.42 पर था.
मुंबई, तीन मार्च : रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद एशियाई बाजारों में सकारात्मक रूख से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक से अधिक चढ़ गया. इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 353.52 अंक या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55,822.42 पर था. इसी तरह एनएसई निफ्टी 110.45 अंक या 0.67 प्रतिशत चढ़कर 16,716.40 पर आ गया.
सेंसेक्स में सर्वाधिक करीब दो फीसदी की बढ़त इंडसइंड बैंक के शेयर में हुई. इसके अलावा पॉवरग्रिड, एनटीपीसी, विप्रो, टाटा स्टील और टेक महिंद्रा के शेयर भी लाभ में रहे. वहीं दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया और टीसीएस के शेयर नुकसान में रहे और इनमें करीब 1.09 फीसदी की गिरावट आई. यह भी पढ़ें : Sensex Update: यूक्रेन पर रूस के हमले से सहमा बाजार, सेंसेक्स ने लगाया 2,700 अंक से अधिक का गोता
पिछले सत्र में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के अंत में 778.38 अंक यानी 1.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,468.90 अंक पर बंद हुआ था. इसी तरह एनएसई का निफ्टी 187.95 अंक यानी 1.12 प्रतिशत फिसलकर 16,605.95 अंक पर आ गया था. इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.83 प्रतिशत बढ़कर 116.13 डॉलर प्रति बैरल हो गया.
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 4,338.94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2022 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

