एजेंसी न्यूज

Telangana: तेलंगाना के मंत्री वी. श्रीनिवास गौड़ की हत्या की साजिश के आरोप में आठ लोग गिरफ्तार

तेलंगाना के पर्यटन मंत्री वी. श्रीनिवास गौड़ की हत्या करने की कथित साजिश रचने वाले एक गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Telangana: तेलंगाना के मंत्री वी. श्रीनिवास गौड़ की हत्या की साजिश के आरोप में आठ लोग गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

हैदराबाद, 3 मार्च : तेलंगाना के पर्यटन मंत्री वी. श्रीनिवास गौड़ की हत्या करने की कथित साजिश रचने वाले एक गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महबूबनगर के पूर्व सांसद एपी जितेंद्र रेड्डी के दिल्ली स्थित आवास के सर्वेंट क्वार्टर से पकड़ा गया. यह भी पढ़ें : UP Assembly Election 2022: पीएम मोदी ने सभी मतदाताओं से वोट करने का किया आग्रह

पुलिस ने बताया कि रेड्डी के चालक और निजी सहायक ने दिल्ली में आरोपियों के छिपने की व्यवस्था की थी. साइबराबाद पुलिस आयुक्त एम स्टीफन रवींद्र ने पत्रकारों से कहा, ‘‘गिरोह के सदस्यों ने तेलंगाना के कैबिनेट मंत्री वी श्रीनिवास गौड़ की हत्या की साजिश रची थी.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2022 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).