PM Modi Pune Visit: एमआईटी कॉलेज में प्रवेश से पहले लोगों से काले मास्क, मोजे व हर तरह का काला कपड़ा हटाने को कहा गया
महाराष्ट्र में पुणे स्थित एमआईटी कॉलेज में प्रवेश करने वाले लोगों को काले रंग का मास्क, मोजे और यहां तक कि कमीज भी काले रंग की होने पर इसे हटाने को कहा गया। संभवत: यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम स्थल के दौरे को देखते हुए उठाया गया, जहां मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया.