देश की खबरें | सदन बहस एवं चर्चा का मंच, जनप्रतिनिधियों को गरिमापूर्ण ढंग से काम करना चाहिए : बिरला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने व्यवधानों के कारण विधान मंडलों में गरिमा में कमी आने की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि सदन बहस और चर्चा का मंच है, व्यवधान का नहीं तथा ऐसे में जनप्रतिनिधियों को सदनों की गरिमा और मर्यादा को बढ़ाने के लिए पूरी लगन से काम करना चाहिए ।