देश की खबरें | केरल: यातायात बाधित किए बिना झंडा-विज्ञापन लगाने का सर्वदलीय बैठक में फैसला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में तिरुवनंतपुरम में रविवार को एक सर्वदलीय बैठक हुई। इस बैठक में फैसला लिया गया कि राजनीतिक दलों, धार्मिक और सांस्कृतिक संगठनों को उनके कार्यक्रम से संबंधित अभियान चलाने और ध्वज-विज्ञापन लगाने के अवसर से वंचित नहीं किया जायेगा, लेकिन इससे सार्वजनिक यातायात या पैदल आवागमन की राह में बाधा नहीं आनी चाहिए।