विदेश की खबरें | टीकाकरण प्रतिरोध की जड़ें बचपन के नकारात्मक अनुभवों में : अध्ययन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. डुनेडिन, आठ अप्रैल (द कन्वरसेशन) अधिकांश लोगों ने कोविड-19 से बचाव का टीका लगवाने के अवसर का स्वागत किया, लेकिन कुछ लोग ऐसे थे, जिन्होंने ऐसा नहीं किया। वैक्सीन-प्रतिरोधी लोग इस संबंध में अपने मजबूत विचार रखते हैं और पारंपरिक चिकित्सा या सार्वजनिक स्वास्थ्य सिफारिशों को दृढ़ता से अस्वीकार करते हैं।