AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- पुलिस ने निर्दोषों के खिलाफ मामला दर्ज किया; बीजेपी सरकार सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम
हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ओवैसी ने कहा, "अगर आप इस तरह की घटनाओं पर पिछली जांच रिपोर्टों को देखे, तो यह लिखा गया था कि यदि राज्य चाहेगा तो हिंसा होगी और यदि राज्य नहीं चाहता है तो हिंसा कभी नहीं होगी. इसलिए, राज्य सरकार कानून व्यवस्था कायम रखने में नाकाम रही.’’