NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा- मुस्लिम बहुल इलाके में विस्फोट संबंधी मेरे बयान से दंगा टाला जा सका था
पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘12 मार्च 1993 को, जब मुंबई सिलसिलेवार विस्फोटों से दहल गया था, शरद पवार जी ने एक मुस्लिम इलाके में एक और विस्फोट की कल्पना की. कानून व्यवस्था के बजाय तुष्टिकरण उनकी पहली प्राथमिकता थी. जब हम सांप्रदायिक सौहार्द्र की उम्मीद करते हैं तब इस तरह का यह दोहरा मानदंड क्यों? ’’