एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अगर महाराष्ट्र सरकार सरकारी मशनरी का दुरुपयोग भी करती है तो अदालत हमारे लिए है : भाजपा विधायक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के भाजपा विधायक संजय कुटे ने कहा है कि ‘‘ भले ही राज्य की शिवसेना नीत सरकार, सरकारी मशीनरी का ‘दुरुपयोग’ विरोधी पार्टी के खिलाफ करे लेकिन हमारे लिए अदालतें हैं।’’

देश की खबरें | अगर महाराष्ट्र सरकार सरकारी मशनरी का दुरुपयोग भी करती है तो अदालत हमारे लिए है : भाजपा विधायक

मुंबई, 15 अप्रैल महाराष्ट्र के भाजपा विधायक संजय कुटे ने कहा है कि ‘‘ भले ही राज्य की शिवसेना नीत सरकार, सरकारी मशीनरी का ‘दुरुपयोग’ विरोधी पार्टी के खिलाफ करे लेकिन हमारे लिए अदालतें हैं।’’

उनका बयान शिवसेना सांसद संजय राउत के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि आदलतें एक विशेष राजनीतिक दल के नेताओं को राहत दे रही हैं।

भाजपा विधायक संजय कुटे ने दावा किया अदालतें जानती हैं कि प्रशासनिक मशीनरी और पुलिस का महाराष्ट्र में दुरुपयोग किया जा रहा है और भाजपा ‘‘बहुत कुछ अदालतों द्वारा कर सकती है।’’

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम विरोध करेंगे। अदालत जानती है कि प्रशासन, पुलिस और सभी एजेंसियों का ‘दुरुपयोग’ किया जा रहा है। हमारे लिए अदालत है। हमें अदालतों से न्याय मिलता है। हम इन अदालतों में निपटेंगे... हम अदालतों के जरिये कई चीजें करा सकते हैं। हम वहां करेंगे।’’

कुटे के बयान को राज्य में सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी के नेताओं के आरोपों की पृष्ठभूमि में महत्वपूर्ण माना जा रहा है जिन्होंने आरोप लगाया है कि केवल भाजपा नेताओं को न्यायपालिका से राहत मिल रही है और वैसा ही बर्ताव महा विकास अघाडी के नेताओं के साथ नहीं हो रहा है जिनकी जांच केंद्रीय एजेंसियां कर रही है।

बंबई उच्च न्यायालय से महाराष्ट्र के भाजपा नेता किरिट सोमैया को धोखाधड़ी और नौसेना से सेवामुक्त हो चुके आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए जुटाए गए धन में कथित गबन के मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम राहत मिलने पर बुधवार को शिवसेना सेना सांसद संजय राउत ने दावा किया था कि ‘‘राहत घोटाला’’ हुआ है।

इस बारे में बृहस्पतिवार को जब महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वाल्से पाटिल से पूछा गया तो उन्होंने राउत के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि ‘‘यह आश्चर्य करने वाला मामला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आश्चर्यजनक मामला है। एक पार्टी विशेष के लोगों को (अदालत से) राहत मिल रही है। ऐसे मामले हमारे सामने हैं। आशंका की जा सकती है और इसके कुछ भी गलत नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2022 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).