देश की खबरें | मथुरा में नयति अस्पताल की मालिक नीरा राडिया समेत आठ के खिलाफ मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी पीड़िता ने अस्पताल पर आरोप लगाया है कि उन लोगों ने उसके पति के इलाज में न केवल लापरवाही बरती, बल्कि कोविड संबंधी दिशानिर्देश का भी पूरी तरह से पालन नहीं किया। शिकायत के मुताबिक अस्पताल ने बिना बताए उसके पति को अस्पताल से छुट्टी दे दी थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी।