देश की खबरें | 28 अप्रैल : दो बरस पहले आए कोरोना का कुहासा और गहराया, मरने वालों का आंकड़ा दो लाख पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आज भले संक्रमितों का आंकड़ा करोड़ों में हो, लेकिन टीकाकरण और एहतियाती उपायों से बीमारी के प्रति एक सोच विकसित हुई है, जिसका दो साल पहले तक एकदम अभाव था। पिछले साल तो बीमारी की प्रचंडता इतनी प्रबल थी कि घर घर में मातम था। 27 अप्रैल 2021 को देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 3,60,960 नये मामले सामने आए और कुल मामले 1,79,9,267 पर पहुंच गए। इस बीच 3,293 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या दो लाख को पार कर गई है। हालात आज भी कुछ अच्छे नहीं हैं, बीमारी अभी गई नहीं है, लेकिन इनसान ने उम्मीद का दामन भी अभी छोड़ा नहीं है। अंधेरे के बाद उजाले के दस्तूर पर उसे पूरा भरोसा है।