देश की खबरें | तेजस्वी ने राजद का जनाधार बढ़ाने के लिए भूमिहार समुदाय से संपर्क साधने की कोशिश की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को भूमिहार समुदाय से संपर्क साधने की कोशिश की, जो राज्य में एक प्रभावशाली अगड़ी जाति है। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने राजद का जनाधार बढ़ाने के लिए संभवत: यह कदम उठाया है, जिसे काफी हद तक मुस्लिम-यादव (माई) समीकरण वाले राजनीतिक दल के रूप में जाना जाता है।