जरुरी जानकारी | उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों के बीच सरकार की कल ओला, उबर के साथ बैठक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि सरकार ने ऑनलाइन कैब सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों ओला और उबर की मंगलवार को बैठक बुलाई है। इसमें किराये की गणना, अधिक कीमत (सर्ज प्राइस), यात्रा रद्द करने और ग्राहक संबंधी डेटा की सुरक्षा के लिए उनके द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में बात की जाएगी।