देश की खबरें | नड्डा 14 मई को लुधियाना आएंगे

लुधियाना, नौ मई पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने सोमवार को कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा 14 मई को लुधियाना का दौरा करेंगे।

शर्मा ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि नड्डा आगामी नगर निगम चुनाव और संगरूर लोकसभा सीट के उपचुनाव के मद्देनजर यहां विभिन्न बैठकों में हिस्सा लेंगे।

एक सवाल के जवाब में शर्मा ने कहा कि पंजाब के लोगों का आम आदमी पार्टी से मोहभंग हो गया है क्योंकि उसने अभी तक अपने कार्यकाल में सिर्फ घोषणाएं की हैं और जमीनी स्तर पर एक भी काम नहीं किया गया है।

पंजाब भाजपा प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने केवल विज्ञापनों में भ्रष्टाचार को मिटाया है और विकास किया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से पंजाब के हित में स्वतंत्र निर्णय लेने का आग्रह किया और आरोप लगाया कि राज्य को दिल्ली से चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ''पंजाब के लोगों ने उन्हें अपना मुख्यमंत्री चुना है, अरविंद केजरीवाल को नहीं।''

शर्मा ने लंबे समय तक बिजली कटौती को लेकर भी राज्य सरकार की आलोचना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)