देश की खबरें | मुस्लिम विद्वान द्वारा एक लड़की के अपमान पर नेतृत्व की चुप्पी से निराश हूं : आरिफ मोहम्मद खान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मलप्पुरम में एक कार्यक्रम में पुरस्कार लेने के लिए एक लड़की को मंच पर आमंत्रित करने पर कथित रूप से आयोजकों की आलोचना करने वाले मुस्लिम विद्वान से अप्रसन्नता जताने के एक दिन बाद केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह इस मुद्दे पर देश के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक नेतृत्व की चुप्पी से ‘‘निराश’’ हैं।