देश की खबरें | मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में गरीबी कम हुई है: नड्डा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी की सरकार के तहत पिछले आठ वर्षों में गरीबी कम हुई है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जाति, वंशवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति को ध्वस्त करते हुए देश में विकास की राजनीति की एक नई संस्कृति की शुरुआत की है।