एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | यूक्रेन में जो हो रहा है कुछ वैसी ही स्थिति लद्दाख में है : राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि रूस जो यूक्रेन में कर रहा है कुछ वैसी ही स्थिति चीन ने लद्दाख में पैदा की है, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार इस बारे में बात तक नहीं करना चाहती।

देश की खबरें | यूक्रेन में जो हो रहा है कुछ वैसी ही स्थिति लद्दाख में है : राहुल गांधी

नयी दिल्ली, 20 मई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि रूस जो यूक्रेन में कर रहा है कुछ वैसी ही स्थिति चीन ने लद्दाख में पैदा की है, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार इस बारे में बात तक नहीं करना चाहती।

उन्होंने लंदन में आयोजित सम्मेलन 'आईडियाज फॉर इंडिया' (भारत के लिए विचार) में यह बात कही।

राहुल गांधी ने कहा, "रूसी यूक्रेन से कहते हैं कि हम आपकी क्षेत्रीय अखंडता को नहीं स्वीकारते हैं, हम यह मानने से इनकार करते हैं कि दो जिले तुम्हारे हैं..हम उन दो जिलों में हमले करने जा रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित कर सकें कि तुम उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) से गठजोड़ तोड़ दो।"

गांधी ने कहा, "पुतिन (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन) यही कर रहे हैं। पुतिन कह रहे हैं कि मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं कि तुम अमेरिका के साथ गठजोड़ करो... मैं तुम पर हमला करूंगा।"

कांग्रेस नेता ने दावा किया, "यूक्रेन में जो हो रहा है और लद्दाख में जो हो रहा है, उनकी तुलना करिये। कृपया आप देखिए, दोनों जगह समान स्थिति है।"

गांधी के अनुसार, “चीन की सेनायें लद्दाख़ और डोकलाम दोनों जगह हैं। चीन कह रहा है इन इलाक़ों से आपका (भारत) संबंध तो है लेकिन हम (चीन) नहीं मानते कि यह भूभाग आपका है।” उन्होंने कहा “मेरी समस्या यह है कि वह (भारत सरकार) इस पर कोई बात नहीं करना चाहती।”

उन्होंने सीमा पर चीन की आक्रमकता और पैगोंग झील पर चीन द्वारा दूसरा पुल बनाने संबंधी खबरों का हवाला देते हुए दावा कि नरेंद्र मोदी सरकार इस बारे में बात भी नहीं करती।

इसके पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि भारत में लोकतंत्र सबकी भलाई के लिए है तथा भारतीय ही एकमात्र ऐसे लोग हैं जिन्होंने लोकतंत्र को इस बेमिसाल तरीक़े से चलाया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और पार्टी प्रवक्ता गुरदीप सिंह सप्पल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

गांधी 23 मई को लंदन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्रों से मुखातिब होंगे और उन्हें 'इंडिया ऐट 75' विषय पर संबोधित करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2022 01:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).