देश की खबरें | बिहार : ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन और उग्र हुआ, 12 जिलों में इंटरनेट बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ गत तीन दिन से चल रहे विरोध प्रदर्शन ने शुक्रवार को और भी उग्र रूप धारण कर लिया। प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को ट्रेन के दर्जनों डिब्बों, इंजनों और स्टेशनों, भाजपा कार्यालयों, वाहनों और अन्य संपत्तियों को आग के हवाले कर दिया जिसके बाद पुलिस को 12 जिलों में इंटरनेट सेवाओं को बंद करना पड़ा।