देश की खबरें | जेएनयू के सहायक प्रोफेसर का सड़क पर विवाद के बाद अपहरण किया गया: जेएनयूटीए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जेएनयूटीए) ने रविवार को आरोप लगाया कि जेएनयू के एक सहायक प्रोफेसर का सड़क पर यातायात संबंधी विवाद के बाद कुछ लोगों ने कई घंटों के लिए अपहरण कर लिया और इस दौरान उन्हें शारीरिक हमले, धमकी और वसूली का सामना करना पड़ा। कथित अपहरण और हिंसा के शिकार सहायक प्रोफेसर शरद बाविस्कर ने 18 जून को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।।