देश की खबरें | सीजेआई के समक्ष रखे जाने के बाद मलिक, जैन की बर्खास्तगी वाली याचिका सूचीबद्ध होगी: न्यायालय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि अलग-अलग आपराधिक मामलों के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए तथा न्यायिक हिरासत में बंद महाराष्ट्र और दिल्ली के मंत्री, क्रमश: नवाब मलिक और सत्येंद्र जैन, को बर्खास्त करने के लिए दोनों राज्य सरकारों को निर्देश देने संबंधी याचिका भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन.वी. रमण के समक्ष उल्लेख किए जाने के बाद ही सूचीबद्ध की जाएगी।