UP: बहन ने भाई को पानी समझ कर डीजल पिलाया, मौत
नोएडा में चार साल की बच्ची ने गलती से अपने आठ माह के भाई को बोतल में रखा डीजल पानी समझकर पिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
नोएडा (उत्तर प्रदेश), 23 जून : नोएडा में चार साल की बच्ची ने गलती से अपने आठ माह के भाई को बोतल में रखा डीजल पानी समझकर पिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. यह घटना थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी में हुई.
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना छीजारसी कॉलोनी में रहने वाले लव कुश ने कल अपने घर में बोतल में डीजल भर कर रखा था और रात में उनकी चार साल की बेटी ने पानी समझकर अपने छोटे भाई कृष्णा को पिला दिया. यह भी पढ़ें : निर्यातक दीर्घकालीन निर्यात लक्ष्य तय करें, उसे हासिल करने के लिये सरकार को सुझाव दें: मोदी
उन्होंने बताया कि बच्चे को अत्यंत गंभीर हालत में सेक्टर-3 स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2022 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

