देश की खबरें | मूसेवाला के पिता बेटे के कथित हत्यारों के शव की पहचान करने शवगृह पहुंचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बृहस्पतिवार को बेटे के कथित हत्यारों के शवों की पहचान करने अमृतसर स्थित सिविल अस्पताल के शवगृह पहुंचे। अस्पताल के शवगृह के बाहर मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पत्रकारों से कहा, ‘‘पुलिस ने अपना काम किया और उसके काम की मैं सराहना करता हूं। यह केवल शुरुआत है और यह एक लंबी जंग है।’’