देश की खबरें | राम भक्तों को अपमानित करने के लिए कांग्रेस पूरे देश से माफी मांगे : योगी आदित्यनाथ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस द्वारा महंगाई और जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन और प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं के काले कपड़े पहनने की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि राम मंदिर निर्माण कार्य के शुभारंभ के दिन, अयोध्या दिवस के दिन, उच्चतम न्यायालय के सम्मान दिवस के दिन राम भक्तों को अपमानित करने का कार्य किया है। कांग्रेस को इस कृत्य के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।