देश की खबरें | कुलगाम में मुठभेड़ में एक नागरिक की मौत, एक सैनिक घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक नागरिक की मौत हो गई और एक सैनिक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, पांच अगस्त जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक नागरिक की मौत हो गई और एक सैनिक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुलगाम जिले के रेडवानी में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने उस इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान तब मुठभेड़ में बदल गया, जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। इस पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक भारतीय सैनिक और एक नागरिक घायल हो गये। उन्होंने कहा कि यह अस्पष्ट है कि कैसे नागरिक घायल हो गया।
अधिकारी ने बताया कि बाद में घायल नागरिक की मौत हो गई जिसकी पहचान कुलगाम के रेडवानी बाला इलाके के मंजूर लोन के रूप हुई है।
पुलिस ने ट्विटर पर कहा, ‘‘घायल नागरिक मंजूर लोन की मौत हो गई। सेना के घायल जवान किरण सिंह को 92 बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। तलाशी अभियान समाप्त हो गया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2022 12:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

