विदेश की खबरें | अमेरिकी राजदूत का भव्य स्वागत करने खैबर पख्तूनख्वा सरकार की आलोचना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राजदूत का भव्य स्वागत करने को लेकर आलोचना का सामना कर रही खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने सोमवार को सफाई देते हुए कहा कि अमेरिकी राजनयिक का स्वागत इसलिए किया गया कि वह आधिकारिक दौरे पर प्रांत में आए थे। राज्य सरकार ने कहा कि इसका पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है, जिसने कि इमरान खान सरकार को गिराने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया था।