देश की खबरें | बिहार में भाजपा को लगा झटका लेकिन जनाधार और मजबूत करने का दिख रहा है उसे अवसर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार की सत्ता गंवाने से भले ही 2024 लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समीकरण बिगड़ता दिख रहा हो, लेकिन पार्टी के नेताओं के एक वर्ग का मानना है कि यह उसके लिए इस राज्य में क्षेत्रीय दलों के प्रभुत्व को समाप्त करने का एक अवसर है, जैसा कि उत्तर प्रदेश में उसने कर दिखाया है।