देश की खबरें | कोविड-19 : हिमाचल प्रदेश में 526, ओडिशा में 653, मिजोरम में 135, अरुणाचल में 47 नए मामले मिले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 526 नए मामले मिले और एक मरीज़ की मौत हो गयी। ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 653 मामले सामने आए और एक मरीज़ ने दम तोड़ दिया। मिजोरम में कोविड-19 के 135 मरीज़ सामने आए और तीन मौत हो गयीं। अरुणाचल प्रदेश में बुधवार को 91 मरीज बीमारी से स्वस्थ हो गए, जबकि 47 नए मरीजों के संक्रमित होने की सूचना है।